फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिक्स सिग्मा और स्वास्थ्य विभाग में तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिक्स सिग्मा और स्वास्थ्य विभाग के बीच तकरार की स्थिति बनी है। धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए सिक्स सिग्मा ने चमोली स्वास्थ्य विभाग से करीब 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य उपकरण देने की डिमांड की है जिस पर विभागीय अधिकारियों ने उपकरण देने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते सात अक्तूबर को डीएम हिमांशु खुराना और सिक्स सिग्मा के सीईओ के बीच बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एक समझौता हुआ था। सिक्स सिग्मा ने इसी वर्ष 11 अक्तूबर से धाम में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन भी शुरू करने की बात कही थी। इसके लिए सिक्स सिग्मा के अधिकारियों ने करीब 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य उपकरणों की सूची सीएमओ को सौंप दी जिस पर सीएमओ ने सामग्री देने से मना कर दिया।
सिक्स सिग्मा के अधिकारियों की ओर से बदरीनाथ धाम में स्वयं की व्यवस्था पर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी लेकिन अब दवाइयों से लेकर उपकरणों की डिमांड की जा रही है। सिक्स सिग्मा धाम में अपनी व्यवस्था स्वयं करे। बदरीनाथ के सरकारी अस्पताल में भी बिना पूछे सिक्स सिग्मा के स्वास्थ्य कर्मी बैठ रहे हैं जो सही नहीं है। - डा. राजीव शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन

सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज का कहना है कि हमने स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य उपकरण की मांग की थी जो हमें नहीं मिल पाए हैं। हम अब एक होटल से ही स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर रहे हैं। अगले वर्ष से धाम में सभी मेडिकल की सुविधाएं दी जाएंगी। - डा. प्रदीप भारद्वाज, सीईओ, सीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें