फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कंक्रीट मिक्सर वाहन पलटा, दो चोटिल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 24 Aug 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। बदरीनाथ हाइवे के वन विश्राम गृह के समीप नगरासू की ओर जा रहा एक कंक्रीट मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार, एक बाइक और एक हाथगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक और परिचालक चोटिल हो गए।
विज्ञापन

रेलवे लाइन निर्माण कंपनी में लगा एक कंक्रीट मिक्सर वाहन गौचर से नगरासू की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि घटना में डंपर चालक परविंदर सिंह (43) पुत्र गोपीचंद, निवासी हाजीपुर नगीना, बिजनौर और परिचालक मुहम्मद हसरत (23) पुत्र यूनुस, निवासी मुज्जफरपुर, बिहार चोटिल हो गए जबकि वाहन पलटने से सड़क किनारे खड़ी शिक्षक कलम सिंह राणा की कार और कबाड़ कारोबारी महफूज की बाइक व हाथ गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सभासद विनोद कनवासी, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र नयाल, बीरेंद्र राणा, हरीश नयाल ने पुलिस चौकी में आकर डंपर चालकों की ओर से नशे में और तेज रफ्तार वाहन चलाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें