फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 24 Aug 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिम्मर की महिलाओं ने वार्ड एक और दो में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान डिम्मर विनीता डिमरी के नेतृत्व में विद्यापीठ आवासीय बस्ती की महिलाओं ने बस्ती, पौराणिक श्रीटटेश्वर महादेव मंदिर मार्ग आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनीता डिमरी ने कहा कि समय-समय पर संपूर्ण ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जन सहयोग से ग्राम पंचायत डिम्मर में शासन-प्रशासन की विकास योजनाएं संचालित कर आदर्श ग्राम पंचायत की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शशिकला डिमरी, सरोज डिमरी, रेखा डिमरी, गुड्डी डिमरी, इंदू डिमरी, सतेश्वरी देवी, अनीता देवी, नंदा देवी, संपदा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें