नारायणबगड़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, खेल, शिक्षा व पंचायती राज विभाग की ओर से होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ राकेश मोहन नयाल ने बताया कि आगामी 8, 9 व 10 नवंबर को तीन दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय के जीआईसी के खेल मैदान में होगा।
न्याय पंचायत हरमनी, भगोती, जाख पाटियूं एवं नारायणबगड़ की प्रतियोगिता होने के बाद ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नारायणबगड़ के सैंज-खैतोली में 27, 28 व 29 नवंबर को होंगी। बीडीओ ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत से ब्लॉक स्तर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 1 दिसंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य गंगा सिंह, तहसीलदार प्रदीप नेगी, उम्मेद सिंह, रमेशचंद्र अमोली, बीरेंद्र सिंह, बसंती फर्स्वाण, रामानंद भट्ट आदि मौजजूद थे।