फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड विकास मेले का हुआ रंगारंग शुभारंभ

Tue, 20 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय बंड विकास मेला मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति दी। युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न झांकियां निकालीं। महिलाओं की ओर से पर्यावरण संरक्षण और नंदा झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों की ओर से 40 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले के लिए सेमलडाला मैदान को खूब सजाया गया है। कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने मेलों को सांस्कृतिक धरोहर बताया। मेले में स्कूली छात्राओं ने जख द्यवतों का ठों छन भैजी, वखी हमरा भी गौं छन भैजी..., रानाखेता रामाढोला, घम-घमा कन बजद..., जय बंड भूमियाल..., हरी-भरी सार मां बस्यूं च मेरु मुलूक आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

मेले में लगे स्टॉल में मेलार्थियों ने खूब खरीदारी भी की। बंड विकास संगठन अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि बंड मेले को संजोए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन शाह और रमेश बंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें