पत्रकारिता-साहित्य में योगदान के लिए लखेड़ा और नवानी सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो व्यक्तियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लखेड़ा को गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया। वरिष्ठ लेखक और प्रकाशक कीर्ति नवानी को पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान-2026 मिला। मुख्यमंत्री ने दोनों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।
ये भी पढे़ं...जरूरी खबर: दिसंबर से फरवरी तक देहरादून-हावड़ा के बीच संचालित उपासना एक्सप्रेस रद्द, बढ़ेगी परेशानी
कर्णप्रयाग में 37 करोड़ की पेयजल योजनाएं लोकार्पित
मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं पर कुल 37 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इनमें अमृत 2.0 के तहत गौचर नगरीय पेयजल योजना शामिल है। इसकी स्वीकृत लागत 32.45 करोड़ रुपये है। दूसरी योजना गैरसैंण नगरीय पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत की है। इस पर 459.32 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी और स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा।