फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले के छठवें दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सोमवार को गौरव सेनानी संगठन के महासचिव यशवंत भंडारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने अपनी भाषा व बोली को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआर आदिबदरी की छात्राओं ने श्रीआदिबदरी नाथ की वंदना प्रस्तुति के साथ किया। इसके बाद उन्होंने लगीगे मंडाण अब गौं का चौक खल मां..., जीआईसी आदिबदरी की छात्राओं ने दैणां होयां खोली का गणेशा दैणां होयां मोरी का नारैणा..., प्राथमिक विद्यालय स्यालकोट के बच्चों ने जागि जा हे गढ़ भूभि भूम्याल..., प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी ने कृष्ण रास लीला की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्राविनगली के बच्चों ने जागर नृत्य की प्रस्तुति दी। मेला कमेटी ने स्कूली बच्चों को स्मृति चिह्न दिए।
विज्ञापन

गोवर्द्धन लीला के बारे में बताया
आदिबदरी। मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य सुनील खंडूड़ी ने गोवर्द्धन लीला के साथ कंस वध की कथा सुनाई व गोपी उद्धव संवाद में कृष्ण की विरह में गोपियों की करुणामय व्यथा का वर्णन किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य जीत सिंह कठैत, सोनिया चौहान, प्रदीप थपलियाल, रघुबीर लाल, किरन कठैत, अरुण खंडूड़ी, बलवंत भंडारी और शकुंतला बरमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें