फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आली गांव में शराब प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के लेगुना, सणकोट और पैठाणी गांव में हुई शराबबंदी के बाद अब ब्लॉक मुख्यालय के निकटवर्ती गांव आली में भी महिला मंगल दल ने गांव में शराब पीने और पिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

गांव की खुली बैठक में महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से गांव का आपसी सौहार्द व वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान कमला कंडारी ने कहा कि यदि प्रतिबंध के बाद भी किसी ने शादी या समारोह में शराब पी या पिलाई तो उसका सामाजिक बहिष्कार करने के साथ अर्थदंड वसूला जाएगा। बैठक में गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक घर में कूड़ादान रखने, जंगल व खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर भी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। इस दौरान आली बाजार के भवन स्वामियों और दुकानदारों को बाजार साफ रखने, होटलों में शराब न पिलाने को कहा गया। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष संगीता देवी, कुसुम, देवेश्वरी, उमा, गुड्डी, वंदना, सुनीता, रंजना, उमा, अनिल, मंजीत, विजया, सुरेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें