फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के साथ घटने लगी श्रद्घालुओं की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक के साथ ही चारधाम यात्रा की रफ्तार भी धीमी पड़ने लग गई है। हालांकि अभी ज्यादा बरसात शुरू नहीं हुई है, लेकिन बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा आठ मई को कपाट खुलने की साथ शुरू हो गई थी। तब से अभी तक धाम में 8,79191 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच चुके हैं। यात्रा शुरू होने के बाद धाम में औसतन प्रतिदिन 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा धीरे-धीरे घटकर आठ हजार के करीब पहुंच गया है। हालांकि बरसात शुरू होने पर हर साल यात्रा धीमी पड़ जाती है। इस साल भी बरसात की दस्तक के साथ यात्रा में कमी आई है। 28 जून मंगलवार को धाम में शाम चार बजे तक 4519 यात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे। कुछ समय पहले तक शाम चार बजे तक आने वाले यात्रियों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच रही थी। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन यात्रा निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें