पंच पूजाओं के तहत बृहस्पतिवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। मंदिर के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में पंच पूजाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के तहत बृहस्पतिवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा।
कपाट बंद किए जाने के अंतिम तीन दिनों तक गुप्त मंत्रों से भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
16 नवंबर को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी महिला का रूप धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत यानी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे और इसी दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोलियों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।