पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर पोखरी में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. नंदकिशोर चमोला ने कहा कि चंद्रकुंवर बत्र्वाल ने छोटी सी उम्र में अपनी रचनाओं से हिंदी कवि जगत में अपनी विशेष छाप छोड़ी है।
हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंद्रकुंवर बत्र्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डाॅ. नंदकिशोर चमोला ने उनके जीवन के बारे में बताया। छात्र मानवेंद्र ने चंद्रकुंवर बत्र्वाल की कविता कंकड़ पत्थर, प्रिया ने छाया में गुंजन होगा, लक्ष्मी ने मुझे मेरे पहाड़ प्यारे... कविता सुनाई। इस दौरान डाॅ. एसके जुयाल, डाॅ. रामानंद उनियाल, डाॅ. प्रवीण मैठाणी, डाॅ. आयुष बत्र्वाल और डाॅ. राकेश भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद