फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर गड्ढों की भरमार

Thu, 09 Oct 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहीं भूस्खलन तो कहीं हो रहा भू-धंसाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन दिनों सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चल रहा है लेकिन चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर गड्ढों की भरमार है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही केदारनाथ की तीर्थयात्रा कर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं को भी वाहनों में हिचकोले खाकर सफर करना पड़ रहा है। भू-धंसाव और भूस्खलन से भी सड़क खस्ताहालत में है।
विज्ञापन

यह सड़क एनएच (लोनिवि) के संरक्षण में है। सड़क पर कई जगहाें पर नाली निर्माण न होने से बरसात में पानी जमा हो जाता है जिससे वहां गड्ढे हो जाते हैं। गंगोलगांव, ग्वाड़, सगर, देवलधार और मंडल में जगह-जगह सड़क के बीचोंबीच गड्ढे हो हुए हैं। गंगोलगांव चाड़ा के पास सड़क पर भू-धंसाव होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। पिछले तीन साल में यहां एनएच की ओर से कोई सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। स्थानीय प्रकाश बलूनी ने कहा कि नाली न होने से बरसात में पानी सड़क पर बहता रहता है। गदेरों पर कॉजवे भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। बैरागना के पास सड़क पर गड्ढे पड़े हैं। इधर एनएच (लोनिवि) के ईई ओंकार पांडेय का कहना है कि चमोली से हाईवे को गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। जहां भी गड्ढे हैं उन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें