फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले का माल्टा आया अव्वल

Wed, 06 Jan 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के किसान भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय नींबू महोत्सव में चमोली जिले के माल्टों ने वाहवाही लूटी। राज्य भर के माल्टों की प्रदर्शनी में चमोली जिले के चूला गांव के काश्तकार दिनेश के माल्टा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में शामिल होने के बाद लौटे चिड़िंगा के काश्तकार रमेश जोशी ने बताया कि 2 और 3 जनवरी को आयोजित संगोष्ठी और प्रदर्शनी की शुरुआत करते हुए राज्य के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किसान भवन में रखे प्रदेश भर के 13 जिलों के माल्टे और नींबू का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चमोली जिले के माल्टों की चमक और स्वाद अपने आप में अलग है।

इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सीएम हरीश रावत ने जिले के माल्टों को ध्यान से देखा, माल्टों को सिर पर रखा और इसकी प्रशंसा की। नागपुर, हिमांचल, पंतनगर, लुधियाना से आए सिट्रस विशेषज्ञों ने सभी मानकों की जांच कर चमोली जिले के माल्टों को सबसे उपयुक्त बताया और चूला गांव के दिनेश सिंह के माल्टे ने प्रथम स्थान दिया।
विज्ञापन


इन गांवों के काश्तकारों ने लिया भाग
महोत्सव में चमोली जिले से चूला, सैती और चिड़िगा मल्ला गांव के काश्तकारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसमें माल्टे के अलावा नारंगी या हिल मैण्ड्रिन, बड़ा नीबू अथवा गलगल, यूरेका, चकोतरा, कागजी व जमीरी आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें