फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली : सभी 258 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंचीं

Wed, 23 Jul 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चार ब्लॉकों में होना है प्रथम चरण का मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चार ब्लॉकों में प्रथम चरण का मतदान आज होना है। संबंधित विकासखंडों में सभी 258 पोलिंग पार्टियां सकुशल मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। प्रशासन ने भी मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार चमोली जिले के ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक में प्रथम चरण के मतदान होने हैं। इन चार विकासखंडों के 258 मतदेय स्थलों के लिए सोमवार 21 जुलाई से पोलिंग पार्टियां भेजी जाने लगीं। ज्योतिर्मठ ब्लॉक में पांच पोलिंग पार्टियां भेजी गईं जबकि मंगलवार को सभी ब्लॉकों में 89 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। वहीं 164 टीमें बुधवार को भेजी गईं जिसमें ज्योतिर्मठ से आठ, नारायणबगड़ से 73, थराली से 47 और देवाल से 36 पार्टियां शामिल रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन


थराली में 5 और देवाल में 8 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

थराली/देवाल/नारायणबगड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनावों के लिए थराली में कुल 54 मतदान केंद्र और 58 मतदेय स्थल हैं। जहां मंगलवार को 11 पोलिंग पार्टियां और बुधवार को 47 पोलिंग पार्टियां पहुंचीं। निर्वाचन अधिकारी अश्वनी गौतम ने बताया कि विकासखंड में कुल पांच अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र और पांच मतदान स्थल हैं। वहीं तीन संवेदनशील मतदान केंद्र और चार संवदेनशील मतदेय स्थल है। कुलिंग के ग्रामीणों ने नामांकन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। संवाद

कर्णप्रयाग में मतपत्रों की हो रही छंटाई
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/गैरसैंण। ब्लॉक कर्णप्रयाग में 28 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। विकासखंड अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि ब्लॉक की थिरपाक वार्ड में 13839, जाख वार्ड में 12732 और सिमली वार्ड में 11334 मतदाता हैं। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतपत्रों की छंटाई का काम किया जा रहा है। वहीं आदिबदरी और गैरसैंण में भी चुनाव प्रचार जोरों पर है। आदिबदरी कस्बा पोस्टरों से पटा है।
-
मतगणना के लिए 470 कार्मिक किए तैनात

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के लिए तैनात कार्मिकों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी हुई। निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए आरक्षित सहित कुल 470 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त्यमुनि में 30, जखोली में 25 तथा ऊखीमठ में 12 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी। सभी मतगणना सुपरवाइजर और मतगणना सहायकों को 29 और 30 जुलाई को दो चरणों में मतगणना प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, एडीओ पंचायत सुनील नौटियाल, सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षकों ने पोलिंग बूथों पर तैनात कार्मिकों को किया ब्रीफ

रुद्रप्रयाग। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस निरीक्षक मनोज नेगी, निरीक्षक श्याम लाल और निरीक्षक मुकेश चौहान ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। इस मौके पर सभी पुलिस कार्मिकों को आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में निरीक्षक मनोज नेगी ने कार्मिकों से मतदाताओं से सौम्य व्यवहार रखने और कोई समस्या होने पर पीठासीन अधिकारी व मजिस्ट्रेट अधिकारी से बात करने को कहा। वहीं ब्लॉक मुख्यालय में निरीक्षक श्याम लाल ने पुलिस कार्मिकों से पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी देने का आह्वान किया। दूसरी तरफ ऊखीमठ में निरीक्षक मुकेश चौहान ने तोषी, चौमासी, चिलौंड, गौंडार सहित अन्य दूरस्थ पोलिंग बूथों पर तैनात जवानों से और अधिक सतर्कता से काम करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें