नगर में सड़क किनारे दुकानों का सामान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर अब तहसील प्रशासन व नगर पालिका ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ने पालिका के अधिकारियों को सड़क किनारे दुकानें लगाकर यातायात बाधित करने वालों का चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
कर्णप्रयाग बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा का मुख्य मार्ग भी है। यहां से रोजाना पिंडरघाटी, गैरसैंण, गोपेश्वर और जोशीमठ आदि क्षेत्रों से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़कों पर दुकानें लगाने से रोजाना वाहनों का जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी का संज्ञान लेकर तहसील प्रशासन ने नगर पालिका को संबंधित दुकानदारों का चालान करने के आदेश दिए गए हैं। उधर नगर पालिका निरीक्षक नितिन सती का कहना है कि दुकानदारों पर तहसील प्रशासन और नगर पालिका संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। उनका पांच हजार रुपए का चालान किया जाएगा। संवाद