फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 29 वाहनों के चालान, एक किया सीज

Fri, 29 Nov 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चमोली। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय और संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बदरीनाथ हाईवे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के चालान किए गए जबकि एक वाहन सीज किया गया।
अभियान के दौरान तेज रफ्तार में 15, ड्राइविंग लाइसेंस के आठ, सीट बेल्ट के चार, बिना हेलमेट के दो वाहनों के चालान किए, जबकि फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होने से एक वाहन को सीज किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नियत पार्किंग में ही खड़ा करें वाहन

थराली। बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु और सुगम बनाने के लिए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बैठक की। इस दौरान वाहनों को नियत पार्किंग में खड़ा करने पर जोर दिया गया। बताया कि नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें