फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 06 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तोणजी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक रडुवा को तहरीर दी, जिस पर विवाहिता के पति शिव लाल, ससुर फगणु लाल, सास नत्थी देवी, जेठ हरेंद्र लाल और जेठानी प्रतिभा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक  को दी गई तहरीर में बिंदी लाल ने बताया कि उनकी पुत्री अनीता की डेढ़ साल पूर्व तोणजी गांव के शिव लाल के साथ शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही अनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

बीती तीन जून को अनीता का जेठ हरेंद्र लाल उनके घर आया और अनीता की तबियत खराब होने की बात कही। वह अपनी पत्नी सोबती देवी, ग्राम प्रधान दिनेश लाल और अन्य ग्रामीणों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे, तो देखा कमरे में अनीता जमीन पर पूरी तरह जली हुई मृत हालत में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


तहसीलदार किशन गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों के विरुद्घ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका की जेठानी प्रतिभा देवी वर्तमान में तेणजी गांव की ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें