कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती और मुख्य अतिथि गौचर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट और कृष्णा देवी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. मदन लाल शर्मा ने स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम, मोबाइल व नशे की लत के दुष्प्रभाव बताए और उससे दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिमाचली गीतों की नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही पलायन की पीड़ा दर्शाता एक नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, हिना नौटियाल, चंद्रमोहन जनस्वाण, डॉ. आरसी भट्ट और डॉ. भाल चंद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
‘बच्चों को स्वावलंबी व उद्यमशीलता की दें शिक्षा’
कर्णप्रयाग। जीआईसी सभागार में दो दिवसीय कौशलम पाठ्यचर्चा शिक्षक प्रशिक्षण अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न हो गया। कार्यशाला में ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कहा गया कि 21वीं सदी में बच्चे रोजगार पाने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने इसके लिए बच्चों को स्वावलंबी, उद्यमशीलता शिक्षा दी जानी चाहिए। कार्यशाला में जिला संदर्भदाता कुलदीप खत्री, दिनेश कुनियाल, भरत दानू, निमिषा थपलियाल, जीआईसी के प्रधानाचार्य जीसी डिमरी मौजूद रहे। संवाद