फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केदारनाथ हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवन किए ध्वस्त

Sun, 05 Oct 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। इन भवनों को अधिग्रहित कर भवन स्वामियों को मुआवजा तीन वर्ष पूर्व दिया जा चुका है। इसके बाद भी कई लोगों ने भवन खाली नहीं किए हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व प्रशासन ने मुनादी कर भवन के ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी थी। अब प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए तिलवाड़ा में 3 भवनों को ध्वस्त किया जबकि 4 भवन स्वामियों ने भवन खाली किए जिन्हें प्रशासन ने एनएच को सौंपा। अगस्त्यमुनि में 2 भवनों को ध्वस्त किया गया जबकि एक एनएच को सौंपा गया है। तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे ने बताया कि कुछ भवन स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका था लेकिन कब्जा नहीं सौंपा गया था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पांच भवनों का कब्जा एनएच विभाग को विधिवत रूप से दिलवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें