फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कालिंका देवी ने वसुधारा में किया स्नान

Sun, 05 Oct 2025 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। भरकी गांव की आराध्य देवी मां कालिंका की डेली व निशानों ने रविवार को बदरीनाथ धाम से करीब आठ किलोमीटर दूर पवित्र स्थल वसुधारा में स्नान किया। स्नान करने के बाद देवी रात्रि प्रवास के लिए वापस बदरीनाथ पहुंची।
विज्ञापन

भरकी गांव की कालिंका देवी की रथयात्रा इन दिनों बदरीनाथ धाम पहुंची है। रथ यात्रा के साथ चल रहे लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को देवी ने बदरीनाथ के दर्शन किए। उसके बाद माणा गांव पहुंची और अपने भाई घंटाकर्ण से भेंट की। रविवार को देवी ने वसुधारा जाकर स्नान किया। उसके बाद यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंच गई है। यहां कालिंका देवी ने मां नंदा देवी से भेंट की। गांव में रात को मुखौटा नृत्य का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें