फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डिजिटल क्रॉप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री का बहिष्कार शुरू

Tue, 17 Mar 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पोखरी में  डिजिटल क्रॉप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री का बहिष्कार करते कर्मचारी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कई विभागों के कर्मचारियों ने चमोली जिले में दिया सांकेतिक धरना

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। डिजिटल क्राॅप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री को विभागीय कार्मिकों से कराए जाने के विरोध में संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने तहसील स्तर पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही कर्मचारियों ने डिजिटल क्राॅप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री का पूर्ण बहिष्कार भी शुरू कर दिया है।
उद्यान, कृषि व राजस्व विभाग की समन्वय समिति की ओर से मंगलवार को जिले में सांकेतिक धरना दिया गया। चमोली, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी, गैरसैंण व नंदानगर तहसील में कार्मिक धरने पर बैठे। समन्वय समिति ने सरकार से इस कार्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की। कहा कि कार्मिकों पर अनावश्यक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई को बंद किया जाए। इस दौरान उत्तरकाशी में फार्मा रजिस्ट्री को लेकर कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। कहा कि ऐसी कार्रवाई को तत्काल निरस्त किया जाए। समन्वय समिति के मुख्य संयोजक राज किशोर चंद्रवाल ने कहा कि यदि सरकार जल्द मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो 25 मार्च को देहरादून में विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समिति के संयोजक हितेश, टीएस बर्त्वाल, सह-संयोजक कुलदीप सजवाण, कुलदीप शाह, दीपक थपलियाल, राहुल नेगी, माघेराम सहित उद्यान, कृषि व राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दिया धरना
रुद्रप्रयाग। डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य राजकीय कर्मचारियों से कराने के विरोध में उद्यान, राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग की कि अन्य राज्यों की तरह इस तकनीकी कार्य को निजी सर्वेयरों से कराया जाए। इस मौके पर वीरेंद्र, संतोष, सुरेश लाल, अमित पुंडीर, अंकुर नेगी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें