फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को सीएचसी कर्मियों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज सीएचसी हेलंग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी वेतन सहित अन्य मांगें पूरी नहीं हो जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सीएचसी हेलंग टीएचडीसी कंपनी के अधीन है। कंपनी ही इसको पूरी तरह से संचालित करती है। सीएचसी हेलंग वर्कर यूनियन के महासचिव विनोद कंडारी के नेतृत्व में शनिवार से कर्मचारियों ने बहिष्कार शुरू कर दिया। विनोद कंडारी ने बताया कि कोरोना काल में उनको पांच महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों को पहले भी अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वेतन के अलावा कंपनी प्रशासन की ओर से अव्यवस्थाएं फैलाई जा रही हैं। जबकि उनकी यूनियन से कोई बात नहीं की जा रही है। कार्यबहिष्कार करने वालों में दीपक लाल, मोहन सिंह, शंकर लाल, ललित मोहन और विजय लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें