फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी कर्मचारी संगठन के चुनाव 30 को

Thu, 17 Dec 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति कर्मचारी संगठन के चुनाव 30 दिसंबर को होंगे। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति की ओर से पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


 संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव होंगे। 15 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी।


सचिव पद पर एक ही नामांकन होने से प्रदीप सेमवाल का निर्वाचन तय माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए समिति के डा. हरीश गौड़, दरबान सिंह भंडारी और जगमोहन बर्त्वाल ने अपना-अपना नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद पर देवी प्रसाद तिवारी, अविनाश कोटियाल, नवीन भंडारी और विवेक चंद्र ने नामांकन किया।

संयुक्त सचिव पद पर दो सदस्यों का चयन होना है, इसके लिए विक्रम सिंह रावत और अनीता उनियाल ने अपना-अपना नामांकन कराया है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए भी एकमात्र नामांकन अजय सती ने कराया। चुनाव अधिकारी सतीश सनवाल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से कराया जाएगा। चुनाव मंदिर समिति के ऊखीमठ और जोशीमठ कार्यालयों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें