फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को नहीं रेडक्रॉस की जानकारी

Thu, 17 Dec 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हुई जिला रेडक्रास सोसायटी की बैठक बिना नतीजे के संपन्न हुई। जिला सभागार में डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में शामिल डिप्टी सीएमओ डा. पंकज जैन ने रेडक्रॉस के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी रेडक्रास सोसायटी के पदेन सचिव होते हैं।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें रेडक्रास सोसायटी की स्टडी करने की नसीहत दी। डीएम ने कहा कि रेडक्रास की बैठक अब दोबारा बुलाई जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों को बुलाया जाएगा।

उत्तराखंड रेडक्रास कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के बारे में यदि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को जानकारी नहीं है तो यह शर्म की बात है। उन्होंने शीघ्र जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए ऑडिटर की नियुक्ति की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में केंद्र सरकार ने रेडक्रास एक्ट में नए नियम शामिल किए हैं, जिसमें मैनेजमेंट, रेडक्रास में डीएम व सीएमओ की भूमिका और कमेटी के कार्यों का संचालन शामिल है। इस मौके पर रेडक्रॉस के पदेन अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, सचिव प्रमोद बिष्ट, उपाध्यक्ष भवान सिंह चौहान और विनोद रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें