फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 10 यूनिट खून जिला अस्पताल के रक्तदान कोष में जमा किया गया। शिविर में गोपेश्वर नगर व दशोली ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कई लोग अपनी ओर से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी के तहत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के निर्देशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन 10 यूनिट रक्त जमा किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार, सुशील डिमरी, प्रदीप चौधरी, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी में मंडल मुख्यालय में आयोजित शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 35 यूनिट रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया। प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, जिला महामंत्री मयूर भट्ट, पौड़ी नगर मंडल प्रभारी अनुराग चमोली, नगर अध्यक्ष रोशन रावत, महामंत्री शोभित ध्यानी, शुभम रावत, ऋषभ टम्टा, प्रमोद बलोदी, हिमांशु पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें