फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुघर्टना, एक युवक की मौत, एक घायल

Sat, 23 May 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
-असम का था मृतक, पटना का युवक घायल, अन्य दोस्तों के साथ जा रहे थे बदरीनाथ
विज्ञापन

-गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं की तेज ढलान पर हुई दुघर्टना
कर्णप्रयाग। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बदरीनाथ हाईवे पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इमसें बाइक सवार असम निवासी 25 वर्षीय सोम बोस्या की मौत हो गई। साथ ही पटना निवासी ऋत्विक घायल हो गया। घायल का उपचार उपजिला अस्पताल में किया जा रहा है चिकित्सकों ने गायल की स्थिति सामान्य बताई है।
जानकारी के अनुसार करीब 15 युवाओं का ग्रुप शनिवार सुबह देहरादून से बदरीनाथ के लिए निकला। इसमें जोराहाट असम के सोम बोस्या और बक्सर पटना बिहार के ऋत्विक दोनों एक बाइक पर सवार थे। ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि दोनों सबसे आगे चल रहे थे। दोनों इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे दोस्त बने। पुलिस के अनुसार करीब 11 गौचर और कर्णप्रयाग के मध्य गलनाऊं के तीव्र ढलान पर एक बाइक के अनियंत्रित होने की सूचना मिली। इस दौरान बाइक क्रश बैरियर पर अटक गई लेकिन दोनों बाइक सवार खाई में जा गिरे। ऋत्विक खड़ी चट्टान पर कुछ झाड़ियों के बीच फंस गया जबकि सोम बोस्या गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान यहां से गुजर रहे जीतेंद्र गैरोला, प्रवीन चौहान, चंद्रमोहन, हरीश कठैत और एक अन्य स्थानीय युवक ने खाई में उतरकर घायल को निकाल कर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ ने चट्टान में फंसे घायल को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। वहीं सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि सोम बोस्या ने अस्पताल पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया था। कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट के लिए-
पहले भी हो चुकी है दुर्घटनाएं
गलनाऊं के तीव्र ढलानों पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि यहां एनएच विभाग ने क्रश बैरियर लगाए हैं लेकिन लोगों का कहना है कि यहां अन्य सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए। अपर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी, पूर्व सभाासद राजा जोशी, राजा चौहान, प्रधान धीरेंद्र भंडारी सहित अन्य लोगों ने यहां मजबूत और ऊंची जालियां लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें