दो स्वागत द्वार, जून अंत तक होंगे तैयार
गैरसैंण। नगर पंचायत की सीमा पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से दो प्रवेश और स्वागत द्वार पंचायत प्रशासन तैयार किए जा रहे हैं। इनके जून के अंत तक बनकर तैयार होने की बात पंचायत प्रशासन कह रहा है। गैरसैंण जहां प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। वहीं राज्य आंदोलन की भावनाओं में बसे गैरसैंण में प्रदेश के लोगों का भी खास लगाव है। ऐसे में गैरसैंण नगर में पर्यटकों को आकर्षित करने पहल पंचायत कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि जून माह के अंत में द्वारों का लोकार्पण किया जाएगा। ये द्वार आगंतुकों का स्वागत करेंगे और नगर की स्वच्छता में सहयोग का संदेश देंगे। पहला द्वार कुनेली लगा सलियाणा में सात मीटर ऊंचा और दस मीटर चौड़ा होगा। दूसरा द्वार सैंजी में ब्यास गाड़ के पास नौ मीटर चौड़ा व सात मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। इनका निर्माण गुणवत्ता मानकों के आधार पर हो रहा है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने इन कार्यों की सराहना की है। संवाद