फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: करंट से झुलसे पिनाऊं गांव के भुवन की अस्पताल में मौत

Fri, 15 Sep 2023 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। करंट लगने से झुलसे पिनाऊं गांव के भुवन सिंह (50) की उपचार के दौरान बुधवार को ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

भुवन सिंह बीते सात सितंबर को गाय चुगाने के लिए गांव से दो किमी दूर जंगल गए थे कि इसी दौरान झूलते बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पिनाऊं के प्रधान धर्म सिंह ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के ईई विनीत सक्सेना ने कहा कि मृतक के परिजन को कुल चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा जिसमें से 80 हजार की राशि का शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें