फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांई गांव में सीता माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन

Mon, 26 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किया शिलान्यास
दानदाता गोयल परिवार के सहयोग से होगा पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ के निकट चांई गांव स्थित प्राचीन सीता माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंदिर का पुनर्निर्माण दिल्ली के दानदाता दिनेश गोयल एवं सपना गोयल परिवार के सहयोग से कराया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार से इसकी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता संरक्षित होगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने दानदाता परिवार और चांई गांव के लोगों का आभार जताया। मान्यता है कि चांई गांव में वेदवती ने भगवान विष्णु की तपस्या की थी। इससे पहले अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में दर्शन किए और धरने पर बैठे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों से वार्ता कर अनशन स्थगित करने की अपील की। मगर कर्मचारी नहीं माने। अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, समिति के सदस्य राकेश भंडारी, सीईओ सोहन सिंह रांगड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें