फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें लेकर तहसील पहुंचे, बैरंग लौटे

Tue, 05 Jan 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कपीरी संघर्ष समिति के ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सलाहकार समिति के दिनेश खंडूड़ी, महामंत्री नरेंद्र तोपाल शास्त्री, रणबीर सिंह आदि का कहना है कि माह के पहले मंगलवार को होने वाले तहसील दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।

लोग शिकायतें लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे लेकिन दिवस के आयोजन न होने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इधर, तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि मंगलवार को गैरसैंण में जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन था जिसके चलते यहां नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें