ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में एक बार फिर से भालू की दहशत बढ़ गई है। रात में मलारी हाईवे से लगे एनटीपीसी टाउनशिप में भालू घूमते हुए दिखाई दिया। इसके बाद से लोग अब आम रास्तों से आवाजाही में भी डर रहे हैं।
ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के अधीन आता है। जंगल से घिरा होने के कारण यहांं वन्यजीवों का डर बना रहता है। विगत वर्षों से नगर क्षेत्र में भालुओं की दहशत बनी हुई है। गोविंद और महेंद्र का कहना है कि भालू आबादी क्षेत्र में घूम रहा है। वन विभाग की ओर से बदरीनाथ हाईवे के साथ ही जगह-जगह साइन बोर्ड लगाकर भालुओं से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद