पोखरी ब्लॉक के पोगठा गांव में खेत में घास काट रही महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि महेंद्रा देवी (32) सुबह 11 बजे घर से कुछ दूरी पर खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ी में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर कर भालू को भगाया, लेकिन तब तक भालू महेंद्रा देवी को गंभीर रूप से घायल चुका था। ग्रामीण महिला को तुरंत अस्पताल ले गए। पूर्व ग्राम प्रधान दर्शन सिंह रावत ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की। वहीं केदारनाथ वन प्रभाग की नागनाथ रेंज के रेंजर विक्रम रावत ने कहा कि महिला को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।