फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णुप्रयाग में खतरनाक बना बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से विष्णुप्रयाग के पास बदरीनाथ हाईवे खतरनाक बना है। यहां हाईवे के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर अटक गए हैं, जिनसे यहां आवाजाही के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी दो माह शेष है। इसे देखेते हुए ऑलवेदर कटिंग का काम तेज हो गया है, लेकिन विष्णुप्रयाग के पास सड़क कटिंग होने से हाईवे खतरनाक बना है। कई बार यहां भारी मात्रा में बोल्डर आने से हाईवे बंद हो चुका है। हाईवे पर पहाड़ी की तरफ बहुत बड़े बोल्डर अटके हैं, जो किसी भी वक्त नीचे गिर सकते हैं। स्थानीय निवासी नवनीत मेहता और रामनारायण भंडारी आदि का कहना है कि हाईवे के ऊपर अटके इन बोल्डरों को जल्द हटाना जरूरी है। बीआरओ जोशीमठ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि यात्रा से पहले हाईवे को दुरुस्त कर दिया जाएगा। बोल्डरों को तोड़ने के लिए मशीनें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें