फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णुप्रयाग में दो दिन से बंद बदरीनाथ हाईवे खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णुप्रयाग में बंद पड़े बदरीनाथ हाईवे को बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। यहां चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही दो दिनों से ठप थी। सोमवार को बीआरओ की दो जेसीबी के जरिए मलबे का निपटान किया गया।
विज्ञापन

बीआरओ की ओर से विष्णुप्रयाग से रडांग बैंड तक ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य भी किया जा रहा है, साथ ही बारिश और भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। सोमवार को बीआरओ की मशीनों ने मलबा हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें