विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जिला चिकित्सालय प्रांगण में हुई गोष्ठी में आम जनमानस को एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि नेगी व रोहित नौटियाल संयुक्त रूप से प्रथम, सौरभ चौधरी द्वितीय और मेद्या पुरोहित तृतीय रहे।
भाषण के जूनियर वर्ग में कात्यायनी प्रथम, दीपक झिंक्वाण द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में नीलम, दीपिका सेमवाल और प्रदीप बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संचालन बीसी डिमरी ने किया।
वहीं जोशीमठ में जीआईसी लंगासू में गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य रविंद्र असवाल के दिशा-निर्देेशन में जीव विज्ञान के प्रवक्ता आशीष भंडारी ने छात्र-छात्राओं को एड्स फैलाने वाले विषाणु एचआईवी के बारे में जानकारी दी।
शालिनी, अंजलि और स्नेहा प्रथम
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एचआईवी के बारे में जानकारियां दी गईं।
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने किया। इस दौरान आयोजित निबंध में शालिनी सती प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और शिवानी पुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में अंजलि प्रथम, नेहा द्वितीय और शिवानी रावत तृतीय रहीं।
चार्ट प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, शालिनी सती द्वितीय और मीनाक्षी पंवार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. गौरव वार्ष्णेय, डा. वाईसी नैनवाल, डा. चंद्रावती टम्टा सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
वहीं नारायणबगड़ में राजकीय इंटर कालेज असेड़ सिमली में जागरूकता रैैली निकाली गई। रैैली में क्षेत्र की नारायण देव स्वायत्त सहकारिता के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएल पंवार, सहकारिता के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद थे।