फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूल होंगे बंद

Mon, 30 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहे तीन निजी विद्यालयों के प्रबंधकों को शिक्षा विभाग ने विद्यालय तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने जोशीमठ क्षेत्र में मानक के विरुद्ध चल रहे अन्य विद्यालयों के चिह्निकरण के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है। जल्द ऐसे विद्यालयों पर भी कार्रवाई होगी।


खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर ढाक, एमजी विद्यालय तपोवन और एमजी विद्यालय पांडुकेश्वर बिना शिक्षा विभाग की मान्यता के चल रहे थे। ये विद्यालय अन्य विद्यालयों से एनओसी लेकर चल थे।
विज्ञापन


 इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के साथ ही खेल मैदान भी नहीं है, जिन्हें तत्काल बंद करने के आदेश संबंधित प्रबंधन को दे दिए गए हैं। अन्य विद्यालयों की मान्यता की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


जीआईसी जोशीमठ के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चौबे को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में कई अन्य विद्यालयों के अवैध संचालित होने की सूचना मिली है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें