पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले की मासिक अपराध की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पिछले माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र पंत, कांस्टेबल दिग्पाल सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र गुसाईं को पुलिस मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एसपी श्वेता चौबे ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाने को कहा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने, जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षावृत्ति या बालश्रम में लगे बच्चों के परिजनों की काउंसिलिंग कर बच्चों को शिक्षा देने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन का जिला स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक धनसिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।