गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए तैनात एटीएस के जवान अब लौट गए हैं। गोविंदघाट थाने में पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से जवानों को विदाई दी गई।
इस बार यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) को भी तैनात किया गया था। अब यात्रा का पीक सीजन खत्म हो गया है जिस कारण एटीएस के जवान अपनी यात्रा ड्यूटी से वापस चले गए हैं। गोविंदघाट थाने में जवानों को विदाई देते समय थानाध्यक्ष विनोद रावत, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद