फोटो
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एबीवीपी के छात्र नेता अंशुल रावत को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक कर्णप्रयाग नियुक्त किया गया है। रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में उत्तराखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में यह घोषणा की गई। अंशुल रावत ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया। कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अंशुल रावत के जिला संयोजक बनने पर आशुतोष बुटोला, भुवन सिरस्वाल, यश खंडूडी, नीरज राणा और मनीष पुरोहित आदि ने खुशी जताई। संवाद