फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदप्रयाग-घाट सड़क पर डामरीकरण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट सड़क पर ठंड और बारिश के मौसम में डामर बिछाने पर व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन ने आपत्ति जताई और कार्य रुकवा दिया। लोगों ने कहा कि ठंड में डामर बिछाने से कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होगी।
विज्ञापन

घाट ब्लाक को नंदप्रयाग से जोड़ने वाली 19 किमी लंबी सड़क काफी संकरी है। इस सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए पहले साल 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत और फिर 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की थी, लेकिन सड़क पर काम शुरू नहीं हो पाया। अब विभाग इस ठंड के मौसम में सड़क पर डामरीकरण कर रहा है। व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। चेतावनी दी यदि सर्दी के मौसम में डामरीकरण कार्य किया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान टैक्सी यूनियन नंदप्रयाग के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, घाट के अध्यक्ष मनोज कठैत, व्यापार संघ के महामंत्री प्रदीप नेगी और बीडीसी सदस्य घाट दीपक रतूड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें