बदरीनाथ हाईवे पर गौचर में पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने आठ बजे आईटीबीपी कैंप व डाटपुल के बीच अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान प्रभावित स्थान पर कोई वाहन नहीं चल रहा था। सड़क पर मलबा आने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। जेसीबी की मदद से एनएच ने मलबा पत्थर हटाकर करीब पौने नौ बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।