फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली पहुंची सेना और सात राज्यों की टीमें

विज्ञापन
औली में शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हुआ स्कीइंग स्लोप। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सात फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय शीतकालीन स्कीइंग खेल प्रतियोगिताओं के लिए औली पूरी तरह से तैयार है। शीतकालीन खेलों में प्रतिभाग करने के लिए सेना के साथ ही सात राज्यों की टीमें भी औली पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य टीमों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं खेलों के आयोजन को लेकर स्की एंड स्नो बोर्ड की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

औली में सोमवार से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। इस बार अच्छी बर्फबारी होने से यहां खेलों के आयोजन को लेकर आयोजकों में भी उत्साह है। खेलों का आयोजन करा रही स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। स्कीइंग स्लोप के दोनों ओर जाली लगा दी गई है साथ ही स्कीइंग का ट्रेक भी तैयार कर दिया गया है, जिस पर देश भर से आए स्कीयर्स अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे। यहां स्कीइंग और स्नो बोर्ड की कई प्रतियोगिताएं होनी हैं। बालक-बालिका के अलग-अलग आयु वर्ग के बीच मुकाबला होना है। स्की एंड स्नो बोर्ड चमोली के सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि शनिवार शाम तक जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और सेना की टीमें औली पहुंच चुकी हैं। रविवार तक अन्य टीमें भी औली पहुंच जाएंगी।
मौसम डाल सकता है खलल
- चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का जिस तरह का मिजाज रहा है उससे आयोजकों को शंका है कि खेलों के दौरान मौसम खलल डाल सकता है। हालांकि शनिवार को चटख धूप खिलने से आयोजकों को कुछ राहत जरूर मिली है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि नौ फरवरी तक बारिश और बर्फबारी न हो, ताकि सभी प्रतियोगिताएं अच्छे मौसम में हो सकें। मौसम बदला तो यहां बर्फबारी शुरू हो जाएगी, जिससे खेलों को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें