फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए एक और समिति गठित

Mon, 05 Aug 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर मूल निवास व भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इन मांगों के लिए स्थानीय स्तर पर एक और संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें भागवत गैड़ी को संयोजक और पंकज धीमन को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति की ओर से आयोजित बैठक में बार संघ अध्यक्ष केएस बिष्ट ने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए सरकार को इसी मानसून सत्र में गरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करनी चाहिए। यही नहीं प्रदेश के जल, जंगल, जमीन और रोजगार के संरक्षण के लिए मूल निवास व भू-कानून लागू करना चाहिए। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, भैरव असनोड़ा, एमएन देवली, प्रेम संगेला, भुवन कठैत, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट समेत 12 से अधिक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें