फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सौ मीटर दौड़ में अंजू, सक्षम व प्रिय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी विकासखंड की शीतकालीन खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पोखरी। तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गई है। जीआईसी नागनाथ पोखरी में संचालित हो रही प्रतियोगिताओं की शुरूआत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने की।



प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 19 आयु बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी रडुवा के आयुष प्रथम रहे। अंडर 19 आयु बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीआईसी पोगठा की अंजू प्रथम रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीआईसी पोखरी की प्रिया प्रथम रहीं।
विज्ञापन


इसी तरह अंडर 14 बालक वर्ग की लंबी कूद में जीआईसी पोखरी के सक्षम पहले स्थान पर रहे। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी डाॅ. भास्कर बेवनी, नगर पंचायत की सभासद समुद्रा देवी, प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, कमला बर्त्वाल, अनूप रावत, महेश किमोठी, केडी पंवार आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंबिका बनी चैंपियन

जोशीमठ। रविग्राम खेल मैदान में दो दिवसीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ऑल ओवर पाखी की अंबिका पंवार चैंपियन रही। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पांच संकुल तपोवन, पांडुकेश्वर, हेलंग, द्विंग व मलारी के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के ऊंची कूद में जूनियर के बालक वर्ग में लक्की जबकि बालिका वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में पाखी की अंबिका पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, नलिन रावत, रद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें