फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विवादित बयान पर जताया आक्रोश, उर्वशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Apr 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कुबेर देवरा एवं ग्राम कल्याण समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की ओर से बदरीनाथ धाम में स्थित उर्वशी मंदिर को लेकर दिए विवादित बयान पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। श्री कुबेर देवरा एवं ग्राम कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बदरीनाथ धाम के बामणी गांव में स्थित सिद्धपीठ उर्वशी मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को श्री कुबेर देवरा एवं ग्राम कल्याण समिति पांडुकेश्वर (बामणी) की बैठक नंदा मंदिर पांडुकेश्वर में हुई। इसके बाद सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उर्वशी मंदिर को लेकर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बयान से सभी सनातनी आहत और आक्रोशित हैं। उन्होंने मांग अभिनेत्री के खिलाफ धर्मविरोधी बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की। बैठक में कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष उत्तम मेहता, अखिल पंवार, जयदीप मेहता, राम नारायण भंडारी और भगत सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें