कर्णप्रयाग तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने शनिवार को 12वें दिन भी धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने मानदेय में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी, 18 हजार रुपये मानदेय, समान कार्य के लिए समान वेतन, यात्रा भत्ता व विभागीय पदोन्नति देने की मांग की। इस मौके पर माहेश्वरी, संगीता, ऊषा, आशा, दशमी, रेखा, शोभा, उर्मिला, सोनी, रंजना, राजेश्वरी नेगी, आशा बुटोला, बबीता व अनीता आदि मौजूद रहे।
उधर, देवाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में चौथे दिन भी धरना जारी रखा। इस मौके पर इंद्रा, दीपा, चमेली, हंसी, धनेश्वरी, भक्ति बिष्ट, धामती देवी, जानकी, सुनीता, कमला, कुंती, ललिता, दुर्गा, सुमानी, नंदी, सरिता, पुष्पा, तुलसी, माहेश्वरी, बसंती, मुन्नी, दीवानी व प्रेमा आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार गैरसैंण में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर विमला गैरोला, दर्शनी, कविता, सोनिया, ऋतु, गीता, अंजना, लक्ष्मी, गणेशी, आशा व भागा नेगी आदि मौजूद रहे।