फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में फिर बर्फ से ढके 30 गांव

विज्ञापन
चमोली जिले में जोशीमठ के सुनील-औली मोटर मार्ग पर बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पहाड़ में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दोपहर बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। चमोली जिले में घाट, जोशीमठ और दशोली ब्लाक के करीब 30 गांव फिर बर्फ से ढक गए हैं। मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ और मद्महेश्वर सहित ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। बर्फबारी से निचले इलाकों में शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन

गोपेश्वर/जोशीमठ। जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत औली में बर्फबारी हुई है। औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर हिमपात के चलते पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, नीती घाटी, दूरस्थ गांव परसारी, बड़ागांव किमाणा के अलावा उर्गम और निजमुला घाटी के गांव बर्फ से ढक गए हैं।
उत्तरकाशी/नई टिहरी/कर्णप्रयाग। उत्तरकाशी जिले में बारिश और बर्फबारी के बगैर भी सर्द हवाओं से तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। हर्षिल, सांकरी, खरसाली आदि क्षेत्रों में भी पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। टिहरी जिले में नई टिहरी, चंबा, काणाताल, धनोल्टी, लंबगांव, प्रतापनगर और भिलंगना क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। अपराह्न बाद रिमझिम बारिश हुई, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले के पैंसर, दूधातोली, कौनपुरगढ़ी, नागचूलाखाल, पनछूया, अंग्यारी महादेव की चोटियाें में बर्फबारी हुई। कर्णप्रयाग में शनिवार सुबह तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर (डिग्री सेल्सियस में)
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बदरीनाथ -08 -16
हेमकुंड साहिब -11 -18
जोशीमठ 09 -02
औली -04 -11
गोपेश्वर 15 04
पोखरी 13 02
उत्तरकाशी 08 00
गंगोत्री -06 -14
यमुनोत्री -06 -14
केदारनाथ 10 -11
नई टिहरी 08 -02

बर्फबारी और पाला गिरने से खतरनाक बने जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर इस तरह आवाजाही कर रहे पर्यटकों के व?- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें