फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

Tue, 10 Sep 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ, छूटे बच्चों को 18 और 19 को भी दी जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों से लेकर 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। दवा विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में खिलाई गई। जो दवा खिलाने से छूट जाएंगे उन्हें 18 व 19 सितंबर को दवा खिलाई जाएगी।
जीआईसी गोपेश्वर में प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला स्वास्थ्य आईईसी अधिकारी उदय सिंह रावत ने बताया कि जिले में एक लाख पांच हजार 650 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पीजी कॉलेज गोपेश्वर में प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को दवा खिलाई। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना लौहनी, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. जेएस नेगी, यूथ रेडक्राॅस प्रभारी डॉ. श्यामलाल बटियाटा, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, प्रो. स्वाति नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग में डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर और रोवर्स रेंजर्स की ओर से दवा बांटी गई। डॉ. अखिलेश कुकरेती ने बताया कि समय-समय पर एल्बेंडाजोल खाने से पेट में कीड़े नहीं होंगे। संचालन डॉ. चंद्रावती टम्टा ने किया l वहीं आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली में अध्यापिका मंजू गुसाईं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट में कृमि शारीरिक विकास में बाधक
उत्तरकाशी/नौगांव। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेज, प्राइवेट संस्थान, पॉलीटेक्निक, आईटीआई एवं मदरसा आदि के बच्चों और छात्र-छात्राओं को दवा दी गई। राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.बीएस रावत ने किया। कहा कि जिले में 102869 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस पांगती ने कहा कि पेट में कृमि होने के कारण एनीमिया, पेट में समस्याएं, शारीरिक विकास में अवरोध के बारे में बताया। मौके पर कीर्ति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस राणा, आशीष सिंह नेगी, काउंसलर शशिबाला कैंतुरा आदि मौजूद रहे। उधर, नौगांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंगरा में बच्चों को बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर उषा जोशी ने दवाई खिलाई। इस मौके पर एएनएम पूजा परमार, बामु रावत, कृष्णा डिमरी, रीना परमार, बासुदेवी परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें