फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नोठा घाट में स्नान कर पांडवों ने आदिबदरी मंदिर के किए दर्शन

Wed, 06 Dec 2023 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
आदिबदरी में परंपरागत नृत्य करते पश्वा। स्रोत- आयोजक।
विज्ञापन
आदिबदरी। बुधवार को नगली के पांडव दल ने नोठा घाट पर पवित्र स्नान करने के बाद आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। पांडवों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने पांडवों का फूल मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगली गांव में इन दिनों पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के गांवों से लोग अधिक संख्या में पांडव नृत्य देखने पहुंच रहे हैं। नोठा घाट पर स्नान करने के बाद पांडव और श्रद्धालु आदिबदरी मंदिर पहुंचे। यहां ढोल दमाऊं की थाप पर पांडवों ने नृत्य किया। इस मौके पर पांडव लीला आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र कठैत, नवीन बहुगुणा, जानकी नौनी, मगन कठैत, विजय चमोला, अशोक शाह और भुवन चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें