सड़क पर काम करते हुए एक मजदूर घायल हो गया। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर गड़कोट के समीप नेपाल निवासी करन बहादुर उम्र 26 वर्ष सड़क सुधारने का काम कर रहा था।
इस दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर आकर करन के सिर पर गिर गया, जिसमें करन गंभीर घायल हो गया।
उसे 108 सेवा से सीएचसी लाया गया। डा. मनोज मिश्रा और डा. राजीव शर्मा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी ओर किमोली के प्रधान खिलदेव सिंह ने बताया कि निर्माणदायी संस्थान ने सड़क सुधारने के काम पर कई नेपाली मजदूर लगाए हुए हैं, लेकिन काम के दौरान मजदूरों को न हेलमेट दिए गए हैं और न ही फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है।